विस में रखा जंगल सत्याग्रह का प्रीमियर, भाजपाई देखने नहीं गए
भोपाल 1930 के स्वतंत्रता संग्राम में बैतूल के आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान पर बनाई गई फिल्म जंगल सत्याग्रह का सोमवार को विधानसभा में प्रीमियर शो रखा गया। यह फिल्म आदिवासी कलाकारों द्वारा बनाई गई, जिसमें दो विधायकों ने भी अभिनय । प्रीमियर का आयोजन पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने किया था। इसमें कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत कई नेता पहुंचे। लेकिन भाजपा की तरफ से कोई नेता इस फिल्म को देखने नहीं आया। इस पर दिग्विजय ने कहा कि उनकी रुचि कश्मीर फाइल्स, केरला, साबरमती एक्सप्रेस जैसी फिल्मों में हैं। जिनमें हिंसा और नफरत दिखाई जाती है। उन्होंने मांग करी कि इस फिल्म को टैक्स फ्री किया जाए। इस फिल्म के डायरेक्टर प्रदीप उइके ने बताया कि पीएससी एग्जाम में जंगल सत्याग्रह पर प्रश्न पूछा गया था। उसके बाद मैंने सरदार गंजन सिंह कोरकू के बारे में पढ़ना शुरू किया। 3 साल में पूरी कहानी खोज पाया और फिल्म बना दी।
No comments:
Post a Comment